Maharajganj News : एक चूक और गंभीर हादसा! आनंदनगर स्टेशन पर हुआ दर्दनाक हादसा

    19-Jun-2026
Total Views |

फरेंदा। आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक युवक ट्रेन से उतरते समय हादसे का शिकार हो गया। ट्रेन से उतरते समय उसका पैर फिसला और वह प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरपीएफ के जवानों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोरखपुर जिले के जंगल गुलहरिया निवासी विकास (24) बृहस्पतिवार की सुबह 6ः30 बजे के करीब मैलानी एक्सप्रेस से कही से आ रहा था। ट्रेन अभी आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची कि उतरते समय पैर फिसलने से वह गिरकर घायल हो गया।

यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।