Maharajganj News : गड्ढों से परेशान जनता की आवाज बनी AAP, सौंपा 26 सूत्रीय मांगपत्र

    02-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की ख़राब सड़कों की समस्या को लेकर निचलौल तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित 26 सूत्रीय मांगपत्र नायब तहसीलदार निचलौल को सौंपा।

मांगपत्र में निचलौल क्षेत्र की विभिन्न प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत की मांग करते हुए कहा गया कि वर्षों से सड़कें बदहाल स्थिति में हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है।

कार्यकर्ताओं ने जनहित को देखते हुए सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। इस दौरान राधेश्याम यादव, विनोद मौर्य, दशरथ, ओमकार मिश्रा, धर्मध्वज, अमरनाथ, मुसाहिब, अमानुल्लाह, रिजवान, रज्जाक अली, शमसुद्दीन, सत्तार अली, मोइनुद्दीन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।