Maharajganj News : छोटी कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी पीटा
22-Jun-2026
Total Views |
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम नन्दना में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
ग्राम नन्दना निवासी राममिलन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 17 जून को शाम करीब 8 बजे गांव के ही अंगद, नटवर, निखिल और लक्ष्मण उसके साथ हाथापाई करने लगे। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पुत्री स्नेहलता, बहनोई रामहृदय और भांजा मनीष को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान उसकी पुत्री के मोबाइल फोन की स्क्रीन भी टूट गई। साथ ही आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
इस संबंध में एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रविवार को चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।