Maharajganj Politics : आंबेडकर प्रतिमा शिलान्यास के बाद गरजे विधायक, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
22-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। बृजमनगंज के ग्राम सौरहा में रविवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना स्थल का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बाबा साहब के विचारों और संविधान की रक्षा को लेकर अपनी बात रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमें केवल बाबा साहब के लिखित संविधान की रक्षा के लिए ही नहीं लड़ना है, उनके इतिहास और अतीत की रक्षा के लिए भी लड़ना है।
विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बाबा साहब की बात तो करती है लेकिन संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास भी कर रही है।
उन्होंने कहा आज इस गांव में बाबा साहेब की मूर्ति स्थल के शिलान्यास का मकसद यही है कि जैसे हम बाबा साहब के लिखे संविधान को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, वैसे ही गांव गांव बाबा साहब की मूर्ति की स्थापना कर उनके इतिहास और अतीत को भी संरक्षित करने का काम कर रहे हैं। जिस प्रकार संविधान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, उसी तरह बाबा साहब के इतिहास और सामाजिक न्याय के संदेश को भी संरक्षित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र के दलित समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।