Maharajganj News : अब ट्रक और कमर्शियल वाहनों को मिलेगा अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म, लॉन्च हुआ येलो प्लेट ऐप
22-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। परिवहन विभाग ने ट्रांसपोर्टरों और कमर्शियल वाहन संचालकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग की तरफ से विकसित कराया गया येलो प्लेट एप स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को ओला व उबर जैसा डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा है।
एआरटीओ कार्यालय के अनुसार, जनपद में 20300 कामर्शियल वाहन पंजीकृत हैं। येलो प्लेट एप स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को विभागीय नेटवर्क देगा। विभागीय निर्देश मिलने के बाद कर्मी ट्रक व प्राइवेट वाहन यूनियन के पदाधिकारियों को इस एप की खासियत बताकर जोड़ रहे हैं।
संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों की जरूरतों और सुविधाओं का विभाग विशेष ध्यान दे रहा है। विभाग की अधिकांश सेवाएं पहले से ऑनलाइन उपलब्ध हैं। चालान निस्तारण, आरसी, बीमा और टैक्स भुगतान की सुविधा ऑनलाइन दी जा रही हैं। अब येलो प्लेट एप से प्रदेश के सभी ट्रांसपोर्टरों को एक मंच पर लाया जा रहा है। जिससे एक ही नेटवर्क से ट्रांसपोर्ट व्यवस्था संचालित हो और सहूलियत बढ़े।