Maharajganj News : कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप! आखिर क्यों जान जोखिम में डाल टावर पर चढ़ गए दो युवक

    23-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज।
कलेक्ट्रेट परिसर डीएम कार्यालय कैंपस के समीप उस समय अफरातफरी मच गयी जब दो युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँच गयी और दोनों युवकों को नीचे उतारने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टावर पर चढ़े दोनों युवक गौ रक्षा समिति से जुड़े बताए जा रहे हैं। घटना की खबर फैलते ही डीएम कार्यालय परिसर के आसपास भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मदनपुरा गौसदन प्रकरण में कथित पुलिस प्रताड़ना से आहत होकर विरोध स्वरूप टावर पर चढ़े थे। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घंटों चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद काफी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें समझा बुझाकर नीचे उतारने में सफल रहे।