Raja Shivaji On OTT : OTT पर आ रही ब्लॉकबस्टर 'राजा शिवाजी', अब घर बैठे यहाँ देख सकेंगे शिवाजी महाराज की गौरवगाथा
24-Jun-2026
Total Views |
Raja Shivaji On OTT : मराठी सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया। छत्रपति शिवाजी की वीरता की ऐतिहासिक कहानी पर बनी इस मराठी फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफलता हासिल की। वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। चलिए यहां जानते हैं इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज़ 'राजा शिवाजी' मराठी सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म बन चुकी है. इसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर इतिहास रचा है। इन सबके बीच ये फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने की तैयारी कर रही है। इसी के साथ जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे वे अब इसे घर बैठे एंजॉय कर सकेंगे। बता दें कि 'राजा शिवाजी' ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 26 जून, शुक्रवार को स्ट्रीम होगी। हालांकि अभी प्लेटफॉर्म द्वारा ऑफिशियल कंर्मेशनल जारी करना बाकी है।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बता दे कि राजा शिवाजी ने अपने 75 करोड़ के बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की थी। इसका भारतम लाइफटाइम कलेक्शन 110 करोड़ रहा था और ये मराठी सिनेमा की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शतक जड़ने वाली पहली फिल्म भी बनी थी। इसी के साथ दुनियाभर में इस फिल्म ने114.8 करोड़ का कलेक्शन कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।
स्टार कास्ट राजा शिवाजी का निर्देशन रितेश देशमुख में किया है और उन्होंने इस फिल्म ने छत्रपति शिवाजी महाराज का लीड रोल भी प्ले किया है। फिल्म के अन्य कलाकारों में संजय दत्त, जेनेलिया देशमुख, महेश मांजरेकर, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, अमोल गुप्ते, भाग्यश्री सहित कई शामिल हैं. फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी कैमियो किया है। बता दें कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 1 मई 2026 को रिलीज हुई थी।