Sports News : आखिरी ओवर तक चला रोमांच, फाइनल में किसने मारी बाजी?

    24-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के मुख्यालय परिसर में आयोजित अंतर वाहिनी, अंतर क्षेत्रक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। इस खिताबी मुकाबले में 3वीं वाहिनी लखीमपुर खीरी, 9वीं वाहिनी, 22वीं वाहिनी महराजगंज, 42वीं, 43वीं, 50वीं, 59वीं, 62वीं, 66वीं तथा 70वीं वाहिनी की टीमों ने सहभागिता की।

फाइनल मुकाबला 3वीं वाहिनी एसएसबी लखीमपुर खीरी और 22वीं वाहिनी एसएसबी महराजगंज के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 22वीं वाहिनी की टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 91 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी 3वीं वाहिनी की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 11 ओवर 5 बाल में 92 रन बनाकर जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में 22वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ वाहिनी के अधिकारी एवं जवान भी मौजूद रहे। कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, मैन ऑफ द मैच तथा अन्य श्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।