Maharajganj News : क्या आपकी बस सुरक्षित है? महराजगंज में फायर सेफ्टी की हुई जांच ! तीन बसों पर कार्रवाई

    25-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस ने रोडवेज परिसर में बसों में फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने रोडवेज परिसर में विशेष जांच अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने रोडवेज परिसर में बसों में फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की। इस दौरान तीन बसों का चालान कर छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

जानकारी के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान बसों में उपलब्ध फायर एग्जिट, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट विंडो तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। यातायात पुलिस ने बस चालकों और परिचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्हें बताया गया कि सभी बसों में पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र मौजूद होने चाहिए और आपातकालीन निकास व्यवस्था पूरी तरह कार्यशील स्थिति में रखी जानी चाहिए।


यातायात थाना प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया निरीक्षण के दौरान कुछ बसों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया। आवश्यक फायर सेफ्टी उपकरणों की कमी और सुरक्षा प्रावधानों में लापरवाही बरतने पर यातायात पुलिस ने तीन रोडवेज बसों का चालान किया। इस कार्रवाई के तहत कुल छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।