Welcome To The Jungle Advance Booking : रिलीज से पहले ही छाई 'वेलकम टू द जंगल', एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई
25-Jun-2026
Total Views |
Welcome To The Jungle Advance Booking : बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पाटनी स्टारर इस फिल्म का फैंस में जबरदस्त क्रेज़ हैं। वेलकम फ्रेंचाइजी की इस नई फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसका असर इसकी एडवांस बुकिंग पर भी साफ नजर आ रहा है।
इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि इसकी पहले दिन के लिए जमकर एडवांस बुकिंग हो रही है। इसी के साथ इसने अच्छी खासी प्री टिकट सेल कर ली है और रिलीज से पहले ही करोड़ों में कमा डाले हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के पहले दिन के लिए अब तक 39 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं। इसने बिना ब्लॉक सीटों के 89.42 लाख का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री टिकट सेल की कमाई 2.74 करोड़ रुपये है।
अभी फिल्म को रिलीज होने में एक दिन बचा है ऐसे में इसकी प्री टिकट सेल और बढ़ेगी। वहीं मेकर्स ने 25 जून को शाम 7:30 बजे से पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग रखी है। प्रीव्यू शो के लिए एडवांस बुकिंग 22 जून को शुरू हुई थी, जबकि रेगुलर शो के लिए टिकटों की बिक्री 23 जून से शुरू हुई। इस रणनीति का मकसद रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ाना और फ़िल्म की ओपनिंग-डे की कमाई को बढ़ाना है।
स्टार कास्ट अहमद खान द्वारा निर्देशित, वेलकम टू द जंगल में कई कलाकार एक साथ नजर आएंगें। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, परेश रावल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और आफताब शिवदासानी हैं, कलाकारों में दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, उर्वशी रौतेला, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी शामिल हैं।
'वेलकम टू द जंगल' रिलीज डेट एए नाडियाडवाला, केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स और स्टार स्टूडियो18 द्वारा सीता फ़िल्म्स और राकेश डांग के साथ मिलकर पेश की गई इस फ़िल्म को फिरोज ए नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है। 'वेलकम टू द जंगल' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 26 जून, 2026 को रिलीज हो रही है।