Maharajganj News : घर लौट रही थी 60 वर्षीय महिला, चलते-चलते आया चक्कर...फिर जो हुआ उसके साथ
26-Jun-2026
Total Views |
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैया फरेंदा अंडरपास के समीप गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में बाइक से गिरने पर 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को अचानक चक्कर आने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से नीचे गिर गई।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर चौराहा निवासी सावित्री (60) गुरुवार को दिन में अपने बेटे के साथ फरेंदा की तरफ दवा कराने गई थी। करीब एक बजे वह घर लौट रही थीं। अभी वह भैया फरेंदा अंडर पास के बगल में पहुंची थीं कि चक्कर आने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गई। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर पहुंचते ही चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिए। महिला की मौत की खबर घर के लोगों को मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।