Anushka Ranjan IVF Journey : 150 इंजेक्शन, टूटा हौसला... फिर IVF से मां बनने का सपना हुआ पूरा, एक्ट्रेस ने सुनाई दर्दभरी कहानी
27-Jun-2026
Total Views |
Anushka Ranjan IVF Journey : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का रंजन ने पहली बार मां बनने के लिए अपने लंबे और मुश्किल सफर का खुलासा किया है। शादी के कई साल बाद गर्भधारण न होने की वजह से उन्हें IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान उन्हें 150 से अधिक इंजेक्शन लगवाने पड़े और यह पूरी प्रक्रिया उनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद कठिन रही।
मॉडल और एक्ट्रेस अनुष्का रंजन ने OTT पर वेब सीरीज 'फितरत' के लिए काफी चर्चा में रहीं थीं और वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ना सिर्फ वो एक्ट्रेस हैं बल्कि उनके पति भी एक एक्टर हैं जिनको हम आदित्य सील के नाम से जानते हैं।
अनुष्का रंजन और अभिनेता आदित्य सील ने वर्ष 2021 में शादी की थी। अब दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
बता दें कि अभिनेत्री प्रेग्नेंसी के लिए आईवीएफ का सहारा लेना पड़ा था। उन्होंने 'ग्राम चिकित्सालय सीजन 2' में डॉक्टर गार्गी का किरदार निभाया है और इसी बीच आईवीएफ का खुलासा फैंस को काफी हैरान करने वाला है। एक्ट्रेस ने खुद बताया कि, 'मुझे 150 से ज्यादा इंजेक्शन लगवाने पड़े, लगने लगा कि कमी मुझमें ही है।' इसके अलावा इंटिमेसी को लेकर उन्होंने बात की और कहा कि अगर इंटिमेट होने से प्रेग्नेंट नहीं होते हैं तो इसका सहारा ले सकते हैं।
हालांकि उनका ये अनुभव काफी हैरान करने वाला रहा है और कहा कि, इस प्रक्रिया ने उन्हें भावनात्मक और शारीरिक रूप से तोड़ दिया। वेडिंग पुलाव से अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली हसीना के घर खुशियां आने वाली हैं। कमेंट्स कर रहे हैं लोग आईवीएफ का सहारा लेकर प्रेग्नेंट हुई इस एक्ट्रेस को लेकर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आईवीएफ बहुत बड़ा प्रोसेस है हार्मोन्स की समस्या होती है बॉडी में तभी ट्रीटमेंट करवाना पड़ता है।'' एक ने लिखा, ''बचपन की गलतियों का फ़ल है।'' एक ने लिखा, ''फाइनली बधाई हो।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। अनुष्का रंजन और आदित्य सील की कुछ तस्वीरें हाल ही में सामने आईं थीं।