UP Politics : सुभासपा में रोहन शर्मा का बढ़ा कद, गोरखपुर मंडल की कमान सौंपी गई
27-Jun-2026
Total Views |
इबरार खान
UP Politics : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए युवा नेता रोहन शर्मा को गोरखपुर मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके कार्यक्षेत्र में महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया जिले शामिल होंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। यह दायित्व पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा प्रदेश महासचिव डॉ घनश्याम विश्वकर्मां की उपस्थिति में सौंपा गया।
लोगो ने फूल मालाओं और शुभकामनाओं के साथ उनका स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि यह मनोनयन केवल एक पद नहीं बल्कि वर्षों की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का सम्मान है। उनके नेतत्व में गोरखपुर मंडल में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति और नई दिशा मिलेगी। नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष रोहन शर्मा ने पार्टी नेतत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन जन तक पहंचाने के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को मजबती से उठना उनकी प्राथमिकता 'होगी। उनके मनोनयन पर रघपति शर्मा उमेश चन्द्र विश्वकर्मा, सुनील शर्मा राजन वर्मा, टायकर सोनी, अंगद शर्मा रामराज शर्मां, राधेश्याम विश्वकर्मा रामनैन शर्मा, रोहित कन्रौजिया, अभिमन्य शर्मा, सागर विश्वकर्मा, गोपाल शर्मा, अंगद विश्वकर्मा, रवि अंगद विश्वकर्मा, मोदनवाल, सुरेन्द्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हए उन्हें बधाई एवं उज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
रोहन शर्मा के मनोनयन की घोषणा होते ही क्षेत्र भर में खशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों, शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए एक सकारात्मक और दूरगामी निर्णय बताया। नौतनवा स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, जहां लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।