Maharajganj News : नेपाल तस्करी से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 बोरी खाद के साथ ई-रिक्शा पकड़ा

    28-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज। सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 बोरी खाद से लदे एक ई-रिक्शा को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर खाद और वाहन को कब्जे में ले लिया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना कोल्हुई पुलिस क्षेत्र में गश्त एवं तस्करी रोकथाम अभियान चला रही थी। इसी दौरान 27 जून को कोल्हुई कस्बे के पुलिस बूथ के पास संदिग्ध ई-रिक्शा (संख्या UP56BT4778) को रोककर तलाशी ली गई।


तलाशी के दौरान ई-रिक्शा से 10 बोरी यूरिया तथा 5 बोरी डीएपी (DAP) खाद बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तस्करी में संलिप्त राहुल (25 वर्ष), पुत्र बेचू, निवासी ग्राम एवं थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ई-रिक्शा और बरामद खाद को कब्जे में ले लिया गया।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 111 के तहत कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए प्रकरण को सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा भेज दिया है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह एवं कांस्टेबल राहुल सिंह की टीम ने अंजाम दिया।