Maharajganj News : आम तोड़ने नहीं, बीनने को लेकर हुआ खूनी विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    29-Jun-2026
Total Views |

फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के बुनियादडीह स्थित एक बागीचे में आम बीनने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर के बुनियादडीह के बागीचे में आम बीनने की लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बृजमनगंज पुलिस ने चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया।

बुनियादडीह निवासी रामबचन ने थाने में दिए तहरीर में कहा कि 25 जून को पट्टीदार के लोगों ने बागीचे में आम बीनने की बात को लेकर पत्नी रामराजी, पुत्री रंगीता को मारा पीटा। जिससे तीनों को काफी चोट लगी है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रामदवन, शंभू, श्रवण, रामकृपाल व अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।