Maharajganj News : बृजमनगंज में विकास कार्यों को मिली गति, करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ
29-Jun-2026
Total Views |
फरेंदा। नगर पंचायत बृजमनगंज में रविवार को विकास कार्यों को नई गति देते हुए 1.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सात सीसी मार्गों का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया। इन सड़कों के निर्माण से विभिन्न वार्डों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
बृजमनगंज के वार्ड नंबर दो वाल्मीकि नगर, आठ क्षत्रपति शिवाजी नगर, 10 अहिल्या बाई नगर, 16 भारत माता चौक नगर सहित अन्य वार्डों में सात स्थानों पर सीसी मार्ग का निर्माण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने शिलान्यास किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नए सीसी मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही जहां वर्षा के मौसम में जलभराव की समस्या थी उससे भी निजात मिल जाएगी। इस अवसर पर सभासद शिवप्रसाद चौरसिया, सुरेंद्र जायसवाल, चंद्रशेखर यादव, जितेंद्र कुमार, अनिल मणि सहित अन्य मौजूद रहे।