Maharajganj News : CCTV में कैद हुआ थप्पड़ कांड, कपड़ा दुकान में विवाद का वीडियो वायरल

    03-Jun-2026
Total Views |

कोल्हुई। कस्बे के एक कपड़ा प्रतिष्ठान में भुगतान को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला कस्बे के मजीबुल्लाह वस्त्रालय का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी मटेलू ने अपने पुत्र को चादर खरीदने के लिए दुकान पर भेजा था। लड़का कुछ चादरें घर पर दिखाने के लिए ले गया, जिनमें से कुछ पसंद आ गईं। बाद में वह दोबारा दुकान पहुंचा और वहां मौजूद कर्मचारी से कहा कि चादरों का भुगतान उसके पिता बाद में आकर कर देंगे।

दुकान मालिक की अनुपस्थिति में मौजूद कर्मचारी तौलन प्रजापति ने बिना भुगतान के सामान देने से इनकार कर दिया। रफीक और मटेलू ने बताया कि हम लोग आपके दुकान के रेगुलर कस्टमर है तुम अपने मालिक से बात कर लो। बस इसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन गई।


कुछ देर बाद मटेलू और रफीक दुकान पर पहुंचे। इस दौरान कर्मचारी और दोनों व्यक्तियों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ने कर्मचारी तौलन प्रजापति को कई थप्पड़ जड़ दिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोल्हुई थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।