Maharajganj News : महराजगंज में संविदा चालक भर्ती कल से, जिलेभर में लगेंगे विशेष शिविर

    03-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज। जनपद के युवाओं के लिए रोडवेज में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की ओर से संविदा चालक भर्ती के लिए 4 जून से विशेष भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। संविदा चालक भर्ती के लिए रोडवेज बस स्टेशन परिसर के अलावा निचलौल, पनियरा और सिसवां बाजार में भी शिविर आयोजन किया जाएगा।

महराजगंज डिपो के एआरएम ने बताया कि शासन स्तर से युवाओं को रोडवेज चालक बनने का मौका कल से पूरे महीने तक दिया जाएगा। शिविर में जरूरी दस्तावेज व उम्र अनिवार्यता पूर्ण करने वाले रोडवेज जैसी प्रतिष्ठित संस्था से जुड सकते हैं। बताया कि बस स्टेशन परिसर में कल से 19 जून तक सुबह 10 बजे से 5 बजे तक शिविर लगेगा।

निचलौल में 9 से 24 जून तक, सिसवां बाजार में 12 से 27 और पनियरा में 16 से 30 जून तक शिविर संचालित होगा। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि चार जून से संविदा चालक भर्ती का शिविर जिला मुख्यालय के साथ अन्य स्थानों पर लगाया जाएगा।