Maharajganj News : पट्टे की जमीन को लेकर बवाल, भाकियू ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

    30-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के तेंदुअहिया गांव में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद गहराने के बाद भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष रामअशीष के नेतृत्व में शुरू हुए इस आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हो रहे हैं।

धरने को संबोधित करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष रामअशीष ने कहा कि तेंदुअहिया में दो वर्ष पहले लगभग 55 एकड़ भूमि भुमिहीनों को पट्टे पर प्रशासन ने दिया, लेकिन एक बाहरी व्यक्ति ने पावर आफ एटार्नी दिखाकर उक्त भूमि को अपने दखल में ले लिया। इसे लेकर कई बार जिला प्रशासन को पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों का हक छीनने वाला व्यक्ति जनपद का निवासी भी नहीं है।

अबतक उसका कोई पता नहीं था और न ही जबतक किसानों में भूमि का पट्टा नहीं बंटा था तब तक उसका पता था। अचानक इस तरह पावर ऑफ अर्टानी से भूमि को कब्जे में लेना संदेह उत्पन्न करता जिसकी जांच जरूरी है। इसे लेकर अब पीड़ित किसानों के साथ ग्राम पंचायत में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जा रहा।