Bollywood News : 61 की उम्र में फिर दूल्हा बनेंगे आमिर खान? गर्लफ्रेंड गौरी संग शादी की चर्चा तेज

    04-Jun-2026
Total Views |

Bollywood News :
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आमिर खान अपनी साथी गौरी स्प्रैट के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ये खबर उड़ते ही चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। 61 साल की उम्र में आमिर एक बार फिर अपना घर बसाने जा रहे हैं और गौरी संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

जुलाई में देंगे रिश्ते को नाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी 5 जुलाई को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी मित्र ही शामिल होंगे। चर्चा है कि दोनों एक साधारण रजिस्ट्रेशन और साइनिंग सेरेमनी के जरिए अपने रिश्ते को नया नाम दे सकते हैं।

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी करीब एक साल से परिवार की तरह साथ रह रहे हैं और खुशहाल जीवन जी रहे हैं। अब दोनों इस रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं और शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं।

गौरी के साथ खुश हैं आमिर खान

कुछ समय पहले ही नवभारत टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में आमिर खान ने गौरी संग अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि वो खुद को खुशनसीब मानते हैं कि उनके लाइफ में गौरी आईं। गौरी के साथ उन्हें बहुत सुकून मिलता है और दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं।

जब उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव के साथ शादी की थी, तो उनके साथ भी उनका रिश्ता बहुत गहरा था। हालांकि ये ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। आमिर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि आज जाकर मैं पूरा हुआ हूं। गौरी के मेरी जिंदगी में आने से मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं।'

आमिर की लव लाइफ
बता दें कि आमिर ने अपने 60वें बर्थडे पर गौरी को मीडिया के सामने इंट्रोड्यूस किया था और उसके बाद कई इवेंट्स में दोनों साथ नजर आने लगे।

अगर बात करें पिछली शादियों की, तो आमिर और रीना ने 1986 में भागकर शादी की थीं। उनके दो बच्चे हैं आयरा और जुनैद। हालांकि 16 साल तक साथ रहने के बाद 2002 में दोनों अलग हो गए। इसके तीन साल बाद आमिर ने निर्देशक किरण राव से शादी की और 2011 में बेटे आजाद का स्वागत किया लेकिन 2021 में ये रिश्ता भी टूट गया।