Maharajganj News : कभी धूप, कभी बारिश... बदलते मौसम ने बरपाया कहर, अस्पताल में मरीजों की लग रही लाइन
06-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। इन दिनों नौसम के मिजाज में लगातार आ रहे उतर चढाव ने आम जनजीवन और लोगों के स्वस्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कभी चिलचिलाती धूप और कभी बारिश के कारण वातावरण तेजी से बदल रहा है। इसके चलते जिला अस्पताल में रोजाना सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्थिति को देखते हुए डॉक्टर दवा के साथ ही सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। फिजिशियन डॉ. भानू प्रताप सिंह ने बताया कि मौसम बदलने के कारण लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। कभी बारिश तो कभी धूप के चलते सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीज आ रहे हैं। गर्मी के कारण बीपी के मरीज भी बढ़ गए हैं।
डॉ. भानू प्रताप सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले करीब 30 से 40 मरीज आ रहे थे। इधर कुछ दिनों से बीपी और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। रोजाना करीब 75 से 80 मरीज आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण यह परेशानी बढ़ी है। इससे बचने के लिए कड़ी धूप में लोगों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी पीते रहना चाहिए।
ऐसे करें बचाव डॉ. भानू प्रताप सिंह ने बदलते मौसम और भीषण गर्मी के इस दौर में स्वस्थ रहने के लिए कुछ बेहद महत्वपूर्ण और व्यावहारिक उपाय साझा किये हैं -
* तला-भूना खाने से बचना चाहिए। * इस समय हरी-सब्जी और सलाह का उपयोग ज्यादा करना चाहिए। * बाहर के खुले खाद्य पदार्थों व कटे फल खाने से बचें। खुले में मिलने वाले खाद्य पदार्थ काफी देर पहले के कटे होते हैं। * हल्का और ताजा खाना खाएं। * खुद को हाइड्रेटेड रखें और गुनगुना पानी पिएं।