Maharajganj News : बाजार जाने निकली किशोरी घर नहीं लौटी, गांव के दो भाइयों पर लगे ये गंभीर आरोप
08-Jun-2026
Total Views |
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। एक गांव की किशोरी को गांव के ही एक युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि गत शुक्रवार को शाम लगभग छह बजे उनकी 17 वर्षीया पुत्री घर से बाजार के लिए निकली थी। उसे गांव के ही उमेश अपने बड़े भाई दिनेश के सहयोग से बहला फुसलाकर करके भगा ले गया।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी उमेश और दिनेश के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।