Maharajganj News : खेत में खेल रहा था अमन...अगले ही पल रोटावेटर ने छीन ली जिंदगी

    01-Jul-2026
Total Views |


बृजमनगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम दुबौलिया टोला गुलराजपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय मासूम की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमन पुत्र किशोर, उम्र 8 वर्ष, निवासी ग्राम दुबौलिया टोला गुलराजपुर, थाना बृजमनगंज अपने घर के बगल खेत में खेल रहा था। उसी दौरान खेत की जुताई कर रहे रोटावेटर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर अस्पताल भागे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मासूम की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस मौके पर मौजूद है। मामले की जांच की जा रही है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।