Maharajganj News : अपने आशिक के घर पहुंची प्रेमिका, फिर जो मचा हाई वोल्टेज ड्रामा वो पहुंचा थाने
10-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दूसरे गांव की एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजन उसे तलाशते हुए प्रेमी के घर पहुंचे और घर चलने के लिए समझाने लगे, लेकिन युवती ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। वह प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।
घटना की सूचना मिलने पर चौक पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लेकर गई। थाने में पुलिस व दोनों पक्षों के लोगों ने काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही। दूसरी तरफ प्रेमी ने भी युवती के साथ रहने की बात कही।
थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद आपसी सहमति बन गई। इसके बाद दोनों परिवार अपने-अपने बच्चों को साथ लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर प्राप्त होती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।