
Dhamaal 4 First Review : अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' आज यानि शुक्रवार, 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। लोकप्रिय 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह था। रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं, जहां दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
कैसा है 'धमाल 4' का रिव्यूसोशल मीडिया पर 'धमाल 4' के रिव्यू शेयर किए जा रहे हैं। जहां कुछ लोगों को पुरानी गैंग पसंद आई तो, वहीं कुछ ने औसत दर्जे के जोक्स की आलोचना की है। एक यूज़र ने लिखा, "धमाल 4 का फ़ाइनल रिव्यू: जो मेन लीड है, वह साइड एक्टर है। जो साइड एक्टर है, वह मेन लीड है। जिसकी कॉमिक टाइमिंग अच्छी है, उसका स्क्रीनटाइम कम है। जिसकी कॉमिक टाइमिंग आजकल बहुत खराब है, उसका स्क्रीनटाइम ज़्यादा है।”
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने 'धमाल 4' को 3.5 स्टार देते हुए इसे एक एंटरटेनिंग फैमिली कॉमेडी बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म अपने नाम के अनुरूप भरपूर मनोरंजन करती है और पहले हाफ से लेकर क्लाइमैक्स तक दर्शकों को हंसाने में सफल रहती है।
उनके अनुसार फिल्म में स्लैपस्टिक कॉमेडी, एडवेंचर, खजाने की तलाश, हॉरर और कई रोमांचक तत्वों का मिश्रण है। उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म में तर्क नहीं, बल्कि मनोरंजन तलाशना चाहिए।
शुरुआती प्रतिक्रियाओं के आधार पर 'धमाल 4' को हल्की-फुल्की कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक मनोरंजक फिल्म माना जा रहा है। अब सभी की नजर फिल्म के पहले वीकेंड के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर रहेगी।
फिल्म का बजट
धमाल 4 का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म भारत में अपने पहले दिन 12 से 14 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर सकती है।