Maharajganj News : 25 साल की मन्नतों के बाद मिला इकलौता बेटा, तालाब में पैर फिसलते ही मचा हड़कंप

    10-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुलरिहा कला टोला पोखरभिटवा में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने माता पिता की इकलौती संतान था जिसका जन्म शादी के 25 साल बाद हुआ था।

जानकारी के अनुसार वारिश अली की शादी के 25 साल बाद घर में पुत्र गुलाम वारिश का जन्म हुआ। उसके जन्म पर पूरे गांव में खुशियां मनाई गई थीं। लेकिन गुरुवार को पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया और डूबने लगा। युवक को डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद गांव के पृथ्वी शर्मा, फिरोज खान, बुधिराम प्रजापति, सहजाद और खुशहाल ने बिना अपनी जान की परवाह किए तालाब में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने युवक को बाहर निकाल लिया।


स्थानीय पुलिस की मदद से उसे तत्काल निजी वाहन में अस्पताल पहुँचाया, लेकिन चिकित्स्कों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि दो भाइयों (माता-पिता एवं चाचा चाची) के परिवार में यह इकलौती संतान थी। बेटे की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है।

पुलिस ने घटना के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।