Maharajganj News : 10 साल से फरार दो वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे, कोल्हुई में बड़ी कार्रवाई
11-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने 10 वर्ष पुराने मामले में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोबारक (65) पुत्र निजामुद्दीन तथा खुशबू उर्फ टनकू (47) पुत्र लाल मोहम्मद, दोनों निवासी बड़हरा इन्द्रदत्त, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वर्ष 2015 के एक मामले (मु.नं. 1030/2015) में धारा 147, 323 एवं 427 आईपीसी के तहत न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। वारंट के अनुपालन में 10 जुलाई 2026 को दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में फरार और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।