Maharajganj News : 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत दरहटा में हरिशंकरी परंपरा के अनुसार हुआ पौधरोपण

    12-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज।
प्रदेश सरकार के पर्यावरण संरक्षण अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' के अंतर्गत रविवार को जनपद में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत ग्राम दरहटा में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक और जनपद के नोडल अधिकारी एवं नगर विकास विभाग के सचिव की मौजूदगी में हरिशंकरी परंपरा के अनुसार बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधे लगाए गए।


इस अभियान में करीब 350 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ मातृत्व के सम्मान का भी संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस जनअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।