Maharajganj News : भारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी नागरिक की गिरफ्तारी से हड़कंप, कई संदिग्ध सामान बरामद

    12-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। थाना सोनौली पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने बिना वैध दस्तावेजों के भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रहे एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, संयुक्त जांच के दौरान पकड़े गए विदेशी नागरिक के कब्जे से चीनी पासपोर्ट, नेपाली मुद्रा, एआई ट्रांसलेटर (AI Translator) सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। बरामद दस्तावेजों और सामान के आधार पर सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं।

इस मामले में थाना सोनौली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही विदेशी नागरिक की पहचान, यात्रा के उद्देश्य और उसके पास मिले दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।