Bollywood News : रोमांटिक प्रपोजल का वीडियो वायरल, इदा अली ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड से की सगाई
13-Jul-2026
Total Views |
Bollywood News : मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है। इदा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की। फोटोज में उनके रोमांटिक प्रपोजल की भी खूबसूरत झलक देखने को मिली।
इदा ने पहले एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में सबसे पहले इदा ने अपनी डायमंड रिंग दिखाई है और फिर उन्होंने अपना शॉकिंग चेहरा और मंगेतर कृष के अनमोल पलो को दिखाया है। इदा और कृष एक वेकेशन पर है और इदा के एक्सप्रेशन से साफ है कि जैसे उन्हें कृष के इस प्रपोजल के बारे में पहले से बिल्कुल भी भनक नहीं थी और वेकेशन पर जब कृष ने उन्हें प्रपोज किया तो उन्होंने तुरंत हां कर दिया। ये पल भी इम्तियाज अली की किसी फिल्मी मूमेंट जैसे ही लगता है।
दोनों ने बेहद ही खूबसूरत लोकेशन पर ये सगाई की है। इदा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, '01/07/26 11pm Ytresand। इस कैप्शन से साफ है कि कृष ने उन्हें 1 जुलाई की रात 11 बजे इट्रेसैंड में प्रपोज किया था। इदा ने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जिनमें कृष उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'यस'।
जैसे ही इदा ने अपनी सगाई की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की, उनके कमेंट सेक्शन में बधाई देने वालों का तांता लग गया।
कौन हैं कृष अग्रवाल कृष अग्रवाल लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। उनके पेशे के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है। हालांकि, इदा और कृष लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और इदा अक्सर उनके साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रही हैं।
क्या करती हैं इदा 26 साल की इदा अली बॉलीवुड से ताल्लुक रखने के बावजूद अपने पिता इम्तियाज अली की परछाई से अलग अपनी एक नई पहचान बना रही हैं। इदा ने बहुत छोटी उम्र में ही फिल्ममेकिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में 'लिफ्ट' नाम की एक शॉर्ट फिल्म डायरेक्ट की थी, जिससे वह पहली बार चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्होंने अमेजन मिनी टीवी के लिए एक रोमांटिक ड्रामा 'उलझे हुए' की कहानी लिखी।
फिल्म निर्माण और लेखन के अलावा इदा सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। उन्होंने 'रिफ्रेश' नाम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया है, जो युवाओं और मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का काम करता है।