Fatwa Against Aamir Khan : आमिर खान की तीसरी शादी पर नया विवाद, अब जारी हुआ फतवा!
15-Jul-2026
Total Views |
Fatwa Against Aamir Khan : अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट की हालिया रजिस्टर्ड शादी को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। बजरंग दल के विरोध के बाद अब कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि एक मुस्लिम धर्मगुरु ने इस शादी को लेकर फतवा जारी किया है। हालांकि, इस पर आमिर खान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मौलाना इब्राहिम हुस्सैन ने आमिर खान और गैरी की शादी के खिलाफ फतवा जारी किया है। उनका कहना है कि यह शरिया के खिलाफ है क्योंकि गौरी मुस्लिम नहीं हैं। मौलाना इब्राहिम हुसैन ने कहा कि शरिया के अनुसार कोई मुस्लिम पुरुष गैर-मुस्लिम महिला से तब तक विवाह नहीं कर सकता, जब तक वह इस्लाम स्वीकार न कर ले। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बोल रहे हैं कि मुस्लिम मर्द के लिए, इमान वालों के लिए, गैर मुस्लिम से शादी करना हराम है।
उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम जो गैर मुस्लिम महिला से शादी करते हैं वो पाप है और ऐसी शादी हराम मानी जाती है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग इसे पाप नहीं मानते, उन्हें फिर अल्लाह के सामने जवाबदेह होना होगा।
साथ ही उन्होंने बार-बार विवाह और तलाक की प्रवृत्ति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वैवाहिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना आवश्यक है। आमिर को सीधे तौर पर निशाने पर लेते हुए वह बोले, यह सवाल आमिर खान को लेकर है। उन्होंने हाल ही में एक गैर मुस्लिम महिला से तीसरी शादी की है। इसके खिलाफ हमने उनको लेकर हो रहे कई विरोध भी देखे हैं।
बता दें कि आमिर ने अब तक 3 शादी कर ली है। पहली शादी उन्होंने रीना दत्ता से की थी 1986 में, काफी समय के रिलेशनशिप के बाद। दोनों के 2 बच्चे जुनैद और आइरा हैं। आमिर और रीना का फिर दिसंबर 2002 में तलाक हो गया था। दोनों 16 साल तक साथ रहे।
इसके बाद आमिर ने फिर 2005 में किरण राव से शादी की। दोनों का बेटा अजाद राव खान है। दोनों साल 2021 में फिर अलग हो गए।
अब आमिर ने 5 जुलाई 2026 को गौरी स्प्रैट से रजिस्टर मैरिज की स्पेशल मैरिज एक्ट के जरिए। दोनों की शादी में परिवार वाले, करीबी दोस्त और उनकी दोनों एक्स वाइफ भी शामिल थीं।
खैर फतवा जारी किए जाने के दावे मीडिया रिपोर्टों पर आधारित हैं। इस मामले में आमिर खान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।