Maharajganj News : फरेंदा में अचानक बढ़ी पुलिस की हलचल, हर आने-जाने वाले पर रही नजर

    15-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना फरेंदा पुलिस ने प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अभियान के दौरान दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की, साथ ही बाजार में मौजूद लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।