Maharajganj News : बारिश में बिजली हादसों से बचने के लिए विभाग ने जारी की एडवाइजरी, पढ़िए डिटेल्स
15-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। मानसून की शुरुआत के साथ ही बिजली हादसों की आशंका बढ़ने पर विद्युत विभाग ने जनपदवासियों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने और बिजली से जुड़े सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
बरसात के मौसम में नमी एवं पानी के सम्पर्क में आने से बिजली के उपकरणों एवं तारों में करेन्ट उतरने की सम्भावना अधिक रहती है। ऐसे में बिजली लाईनों के नीचे कोई भी कार्यक्रम आयोजित न करें और नये भवनों का निर्माण बिजली लाईनों से उचित दूरी पर ही करायें।
यदि बारिश में खम्भे, तार, केबिल में स्पार्क हो रही है और आस-पास पानी भरा हुआ है तो उस रास्ते से गुजरने से बचें तथा दूसरों को भी सतर्क करें। ऐसी स्थिति की तुरंत सूचना संबंधित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, अवर अभियंता या उपखंड अधिकारी को दें।
विभाग ने यह भी सलाह दी है कि बिजली के तार, केबल, ट्रांसफार्मर, स्टे वायर या फेंसिंग को न छुएं और बिजली के खंभों या स्टे वायर से पशुओं को न बांधें। इन सावधानियों का पालन कर स्वयं, अपने परिवार और पशुओं को विद्युत दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखा जा सकता है।