Haiwaan First Look : अक्षय-सैफ की जोड़ी फिर दिखेगी ! 'हैवान' का फर्स्ट लुक वायरल, जानिए कब होगी रिलीज

    16-Jul-2026
Total Views |

Haiwaan First Look :
बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे समय बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। निर्देशक प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हैवान' का पहला लुक जारी कर दिया गया है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान का लुक भी रिवील कर दिया गया है। इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के कई पोस्टर साझा किए हैं। एक पोस्टर में वह बीनी कैप पहने नजर आ रहे हैं और उनकी आंखें ढकी हुई हैं। पोस्टर पर लिखा है, "बदला सब कुछ देखता है।" वहीं दूसरे पोस्टर में सैफ अली खान कैमरे की ओर गंभीर नजरों से देखते दिखाई दे रहे हैं, जिस पर लिखा है, "हर इंद्रिय एक हथियार है।"


दोनों पोस्टर उनके किरदारों के बारे में हिंट दे रहे हैं। रेड कलर के पोस्टर में अक्षय खतरनाक अंदाज में मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में कब्रिस्तान में कोई जल रहा है। वहीं, सैफ के पीले रंग के पोस्टर में वे पूरी तरह फोकस में दिख रहे हैं। दोनों का एक साथ वाला पोस्टर भी है जिसमें एक बच्चा टेडी बियर पकड़े हुए है, जो शायद कहानी का अहम हिस्सा है।

कब रिलीज होगी फिल्म
इन पोस्टर्स को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है। कैप्शन में लिखा है, "सब कुछ दिखता है, कुछ भी छूटता नहीं, हैवानियत अब नहीं रुकेगी! हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है!"

फिल्म के बारे में

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।