Maharajganj News : फरेंदा में चाय की दुकान पर पुलिस का छापा, 2 किलो गांजा लेकर बैठे थे तीन लोग

Aapan Maharajganj    17-Jul-2026
Total Views |

ganja
महराजगंज। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरेंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.998 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस ने 17 जुलाई 2026 को अंबेडकर तिराहे से महराजगंज जाने वाले मार्ग पर स्थित एक चाय की दुकान के पास छापेमारी की। तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों के कब्जे से 1.998 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामवृक्ष गुप्ता (67 वर्ष), संजय गुप्ता (35 वर्ष) तथा विरेन्द्र कुमार गुप्ता (30 वर्ष), निवासी वार्ड संख्या-17, लाजपत नगर, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस मामले में थाना फरेंदा पर मु.अ.सं. 191/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।