Maharajganj News : एक साल से कानून की पकड़ से दूर था आरोपी... आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आया
18-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। फरेंदा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, लेकिन वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष यादव (22 वर्ष) पुत्र राजेश यादव, निवासी ग्राम भैसहिया, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अपराध संख्या 022/2024 में भारतीय न्याय संहिता/भादवि की धारा 342, 504, 506, 363, 366, 376 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और ऐसे आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।