Maharajganj News : संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस

    18-Jul-2026
Total Views |

कोल्हुई
। कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा टोला मंझरिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मालूम हो कि दो दिन पूर्व ग्राम मैनहवा टोला मंझरिया निवासी विवाहिता सोनी का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतका के मां ने मायके पक्ष के पति विशाल, ससुर, सास, जेठ व जेठानी पर दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

तहरीर के आधार पर कोल्हुई पुलिस ने पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।