Bollywood News : अचानक क्यों गिर गई 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई? वजह जानकर चौंक जाएंगे
18-Jul-2026
Total Views |
Bollywood News : अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अब फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। 26 जून 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म अब अपने चौथे सप्ताह में पहुंच चुकी है और नए रिलीज़ के बीच इसकी कमाई लगातार घट रही है। 'धमाल 4' ने इसके बिजनेस पर काफी असर डाला है। ऐसे में अब 'वेलकम टू द जंगल' के चौथे शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।
अहमद खान के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी 'वेलकम टू द जंगल' को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। 'वेलकम टू द जंगल' को दर्शकों के अलावा क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। 'वेलकम टू द जंगल' को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो गए हैं। कलेक्शन की बात कर करें तो इसने ओपनिंग डे पर इसने 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, वीकेंड पर इसने जमकर ग़दर काटा। ऐसे में अब फिल्म के 22वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को 0.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में 'वेलकम टू द जंगल' का अबतक का कलेक्शन भारत में 132.05 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।
करीब 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से अधिक कमाई कर ली है। फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आफताब शिवदासानी और दलेर मेहंदी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।