Maharajganj News : सोनौली में पुलिस-एसएसबी का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था देख सहमे असामाजिक तत्व
19-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शनिवार की शाम सोनौली कस्बे में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने सीमा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, जबकि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी।
शनिवार शाम करीब 7 बजे नौतनवा पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस, एसएसबी के जवान तथा डॉग स्क्वॉड की टीम ने भारत-नेपाल सीमा के भारतीय क्षेत्र से कस्बे के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च शुरू किया। यह मार्च मुख्य बाजार से होते हुए संवेदनशील माने जाने वाले एसएसबी रोड तक निकाला गया।
फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी सोनौली, एसएसबी के अधिकारी तथा पुलिस और एसएसबी के बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत बनी रहे।