UP Weather Update : अगले 72 घंटे रहिए सतर्क! महराजगंज समेत इन 50 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

    20-Jul-2026
Total Views |

UP Weather Update : 
उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 72 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। महराजगंज समेत 50 से अधिक जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई अन्य जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ में रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, रविवार दिन में लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 65.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा, बहराइच में 23.2 मिलीमीटर, सुल्तानपुर में 20.4 मिलीमीटर, शाहजहांपुर में 19.6 मिलीमीटर, गाजीपुर में 15.4 मिलीमीटर, बस्ती में 12.2 मिलीमीटर, गोरखपुर में 8.9 मिलीमीटर, आजमगढ़ में 6.6 मिलीमीटर, हरदोई में 6.4 मिलीमीटर, उरई में 5.4 मिलीमीटर, बाराबंकी में 3.8 मिलीमीटर, फुरसतगंज में 3.2 मिलीमीटर और मुरादाबाद में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मॉनसूनी ट्रफ लाइन मौजूदा समय में मजबूत होकर अपनी सामान्य स्थिति के करीब श्रीगंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, रांची एवं सागर द्वीप होते हुए उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक बनी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में व्यापक पैमाने पर बारिश होगी और राज्य में अधिकतर जगहों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य में कुछ जगहों पर भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवा के साथ आंधी आने की भी आशंका है। वैज्ञानिकों की मानें तो अगले तीन दिन 22 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

महराजगंज समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, कौशांबी, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यहां यलो अलर्ट 
बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, कुशीनगर, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, झांसी और ललितपुर में यलो अलर्ट जारी है। इन जिलों में वज्रपात के साथ झमाझम बारिश की आंशका है।