Ramayana Vs Godzilla minus Zero : दिवाली पर होगी दो बड़ी फिल्मों की टक्कर! रणबीर की 'रामायण' पर बड़ा अपडेट
21-Jul-2026
Total Views |
Ramayana Vs Godzilla minus Zero : अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है, लेकिन अब तक निर्माताओं ने इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का एलान नहीं किया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के बाद फिल्म की संभावित रिलीज डेट को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। लेकिन अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रामायण 8 नवंबर को रिलीज हो रही है। अगर ऐसा हुआ था 'गॉडजिला:माइनस जीरो' से टक्कर होनी तय है।
एक तेलुगु फिल्म वेबसाइट के संस्थापक ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर दावा किया है कि उन्होंने हाल ही में दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म का 3D ट्रेलर देखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि 'रामायण' 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि, यह जानकारी आधिकारिक नहीं है और फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
पोस्ट में ट्रेलर की जमकर तारीफ करते हुए दावा किया गया कि रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी सीता के किरदार में प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म के विजुअल्स, वीएफएक्स और संगीत को विश्वस्तरीय बताया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को आम दर्शकों के लिए जारी किया जाएगा। गॉडजिला से रामायण का क्लैश 8 नवंबर को दिवाली है। यदि यह फिल्म वाकई 8 नवम्बर को रिलीज होती है तो इसका क्लैश गॉडजिला:माइनस जीरो' से होना तय है क्योंकि ये फिल्म इंटरनेशनल 6 नवंबर को रिलीज हो रही है। रामायण को देश में अच्छी शुरुआत मिलने की उम्मीद है। लेकिन वैश्विक स्तर पर गॉडजिला:माइनस जीरो' से क्लैश का असर कमाई पर दिख सकता है।
स्टार कास्ट और बजट निर्देशक नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर, यश, सनी देओल, साई पल्लवी, रवि दुबे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय और कुनाल कपूर जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को दो भागों में बनाया जा रहा है। हालांकि, रिलीज डेट को लेकर अंतिम निर्णय का इंतजार अभी भी बना हुआ है।