Maharajganj News : दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया, कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

    22-Jul-2026
Total Views |

नौतनवा, आपन महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम महुअवा टोला गोपालपुर में सोमवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार मृतका पूजा चौधरी की शादी वर्ष 2021 में गोपालपुर निवासी दीपचंद चौधरी से हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। घटना की जानकारी मिलने पर कोहड़वल निवासी मृतका के पिता राधेश्याम ने पुलिस को सूचना देकर जांच की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ बसंत कुमार सिंह व नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। सीओ बसंत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।