महराजगंज। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत चालानी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में गुरुवार को की गई इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए छह व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इसके बाद सभी को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जनपद पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। साथ ही लोगों से कानून का पालन करने और किसी भी प्रकार की अशांति या विवाद से दूर रहने की अपील की गई।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।