महराजगंज। नई दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने कहा कि छात्रों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि देश का युवा रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर संघर्ष कर रहा है। ऐसे में उनकी जायज मांगों पर बातचीत करने के बजाय बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
सर्वजन हित पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो पार्टी प्रदेशभर में छात्रों के समर्थन में व्यापक आंदोलन छेड़ने को मजबूर होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान अमृत तिवारी, अभिषेक यादव, राकेश पाण्डेय, आर्यन चौधरी, धीरज पटेल, रवि यादव, विशाल गुप्ता, अमरनाथ यादव सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।