Maharajganj News : थाने में पहुंचे CO नौतनवा, रिकॉर्ड से लेकर हवालात तक की बारीकी से जांच

    28-Jul-2026   
Total Views |

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने थाना परसामलिक का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों से लेकर विभिन्न इकाइयों की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके साथ ही मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना और थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।


उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख समय-समय पर अपडेट रखें, थाना परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करें तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जनहितैषी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।