महराजगंज। सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में मंगलवार को राजस्व एवं कर-करेत्तर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को जनपद की रैंकिंग बनाए रखने और उसमें सुधार लाने के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कहा गया कि सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और तहसीलदारों को राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाने तथा संग्रह अमीनों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को बकायेदारों से सीधे संपर्क कर वसूली बढ़ने के लिए कहा गया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले संग्रह अमीनों के विरुद्ध सेवा समाप्ति सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में धारा-24 एवं 34 के लंबित वाद विशेष अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा नगर निकायों में ओटीएस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर बकाया वसूली में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।