महराजगंज। गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 वर्षीय लापता बालक रेहान रजा को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना बृजमनगंज क्षेत्र के बदलबाग निवासी 12 वर्षीय रेहान रजा पुत्र निजाम अहमद के गुमशुदा होने की सूचना के बाद कोल्हुई पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान पुलिस टीम ने 28 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे थाना कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम खड़खोरी से बालक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक सत्यापन और विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने महराजगंज पुलिस की तत्परता और कार्रवाई के लिए आभार जताया।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।