सिसवा बाजार। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, सिसवा बाजार की प्रबंध कमेटी की बैठक बुधवार को समिति कार्यालय सभागार में अध्यक्ष संजय कुमार राव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में किसानों के हित, प्रशासनिक पारदर्शिता और समिति के वित्तीय कार्यों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई। इसके बाद एजेंडा के अनुसार निम्नलिखित विषयों पर चर्चा एवं निर्णय लिए गए-
1. गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
2. समिति के पेड़ एवं जीप की नीलामी के संबंध में चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
3. कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर सहमति बनी।
4. किसानों को नैनो यूरिया जबरन दिए जाने की शिकायतों पर चर्चा हुई तथा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
5. कार्यालय कार्यों के लिए नए कंप्यूटर की खरीद के प्रस्ताव पर विचार कर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
6. गन्ना एवं चीनी आयुक्त तथा निबंधक, सहकारी गन्ना समितियों द्वारा जारी विभिन्न शासनादेशों एवं पत्रों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
7. वर्ष 2011-12 से 2021-22 तक समिति कार्यालय में प्राप्त उर्वरकों के अभिलेखों की समीक्षा की गई।
8. 1 अप्रैल 2026 से 25 जुलाई 2026 तक हुए व्ययों का विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिस पर विस्तार से चर्चा हुई।
9. अनुपूरक बजट पर विचार कर आवश्यक अनुमोदन प्रदान किया गया।
10. अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। समिति के वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने तथा विभाग में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।
अध्यक्ष संजय कुमार राव ने कहा कि विभाग में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों को समयबद्ध और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
बैठक में गन्ना विभागाध्यक्ष धीरज सिंह, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, निदेशक रामललित सिंह, रामाशंकर, दयाशंकर सिंह, इंदल प्रसाद शुक्ला, अखिलेश कुमार, प्रतिनिधि चंद्रशेखर उर्फ लल्ले सिंह, मुक्ति सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सहित समिति के सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।