Maharajganj News : चार बच्चों की मां से मिलने पहुंचा युवक, फिर जो हुआ...
03-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक विवाहिता से मिलने उसके घर पहुंच गया। परिजनों ने उसको पकड़ लिया और डायल -112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। बाद में महिला और उसके पति को भी थाने बुलाया गया। दिनभर चली पंचायत के बाद महिला को उसकी मां के साथ मायके भेज दिया गया, जबकि प्रेमी युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, महिला की शादी कई वर्ष पहले क्षेत्र के ही एक युवक से हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। महिला का पति रोजगार के सिलसिले में विदेश में रहता था। इसी दौरान महिला के ससुराल के पड़ोसी गांव में अपने ननिहाल आए एक युवक से उसका परिचय हुआ। परिजनों के अनुसार समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों एक-दूसरे से मिलने-जुलने लगे।
बताया गया कि करीब तीन माह पूर्व महिला का पति विदेश से घर लौट आया था, जिसके बाद दोनों का संपर्क कम हो गया था। गुरुवार को युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया, जहां महिला के पति और परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी।
थाने में हुई बातचीत के दौरान महिला ने युवक के साथ रहने की इच्छा जताई, लेकिन परिजनों और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने के बाद वह शांत हो गई। इसके बाद महिला को उसकी मां के साथ मायके भेज दिया गया।
इस मामले में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया है। किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। युवक के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में विधिक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।