महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन के निर्देशन मे थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार वारंटियों में संदीप मौर्य (22 वर्ष) पुत्र भगवान दास मौर्य, निवासी महुआवा शुक्ल, थाना पनियरा शामिल है। उसके खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने से जुड़े मामले में धारा 302/201 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है।
वहीं दूसरे आरोपी दीपू (30 वर्ष) पुत्र भुटेली, निवासी भवानीपुर टोला बजरियाहवा, थाना पनियरा को भी गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और गंभीर चोट पहुंचाने से संबंधित मामले में धारा 323, 504 और 326 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।